पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चुनाव आयोग के निर्देशन पर शुरू हो चुकी है।
इन पदों पर हुई प्रक्रिया शुरू...
प्रथम चरण में 25 जून को होने वाले मतदान के लिए पेटलावद विकासखंड के अंतर्गत आने वाली 77 पंचायतों के सरपंच पदों, पंच के 1298 पदों एवं जनपद सदस्य के 25 सदस्यों सहित जिला पंचायत सदस्य के 03 पदों के नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया सोमवार 30 मई से प्रारंभ हुई।
निर्वाचन अधिकारी निभा रहे दायित्व....
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर के निर्देश पर पेटलावद एसडीएम जनपद निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार ,नायब तहसीलदार सुश्री परवीन अंसारी, नायब तहसीलदार अशोक चौहान सहित जनपद के सीईओ अमित व्यास सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े हुए समस्त कर्मचारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को शुरू करते हुए अपने अपने कामकाज नियत स्थानों पर बैठकर प्रारंभ किए ।
अभ्यर्थी ले रहे फार्म....
वही निर्वाचन की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के द्वारा निर्वाचन फॉर्म लेने ,जमा करने एवं अन्य जानकारियां प्राप्त करने सहित नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया 30 मई से शुरू हो गई है जो आगामी 6 जून तक निरंतर चलेगी।

