
पेटलावद से हरिश राठौड़ / मनोज पुरोहित की रिपोर्ट
पेटलावद। सीरवी समाज की कुलदेवी आई मातजी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महोत्सव के चौथे दिन ेेतीहसिक शोभा यात्रा निकाली गई। डीजे ,बेंड बाजे ढोल ताशे , पारम्परिक ढोल थाली ओर के साथ इस निकली इस शोभायात्रा में अंचल सहित मध्यप्रेश गुजरात, राजस्थान सहित आसपास के अन्य प्रदेशों से समाजजन शामिल हुए । पारम्परिक वेशभूषा पहनकर ।महिलाए पुरुष गरबा ओर डांडिया खेलने के नृत्य करते हुए हुए चल रहे थे । समाजजनो का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मुख्य मार्गो से निकली यात्रा....
प्रातः मंदिर से शुरू यह यात्रा सिर्वी मोहल्ला चोयल हास्पिटल, नया बस स्टैंड , शंकर मन्दिर पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक, कहार मोहल्ले, पीपाड़ा गली, गणपति चोक, सिर्वी मोहल्ला होते हुए नगर के विभन्न मार्गो से गुजरी।

संगठनों ने किया जोरदार स्वागत....
यात्रा के मार्गो पर विभिन्न सामाजिक संगठनों राठौर समाज, अग्रवाल समाज,सेन समाज, कहार समाज, महाराणा प्रताप मित्र मंडल, राजपूत समाज, हिन्दू जागरण मंच, तेजाजी मित्र मंडल, रूपगढ़ मित्र मण्डल, स्वर्णकार समाज, अंजुमन कमेटी, प्रजापति समाज, गवली समाज, जेन समाज , श्री कृष्ण मित्र मण्डल, नया गुजराती समाज, बजरंग रामायण मण्डल,लायन्स क्लब, सहित नगर के विभिन सामाजिक धर्मीक संघठनो के द्वरा यात्रा के मार्ग में टेंट व मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिन्नदन किया ओर समाज के पदाधिकारियों , कोटवार , चौधरी और धर्मगुरुओं का साफा बांधकर ओर साल श्रीफल भेंटकर समानित किया ।

लम्बी ओर विशाल यात्रा में दिखी अनूठी तस्वीर...
वही जगह जगह पर पीने के ठंडे पानी,आइसक्रीम कुल्फी, कोलड्रिंक , ओर नाश्ते के साथ समाजजनो ओर यात्रा का स्वागत किया । शोभायात्रा भी लगभग 2 किमी लम्बी ओर विशाल थी। जोकि शोभायात्रा लगभग 06 घटे तक निकली ।वही यात्रा में गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, मलखम्ब का ऊँट नृत्य, का भी प्रदर्शन किया। आज नगर में प्रेम ओर सोहाद्र की अनूठी तस्वीर देखने को मिली।

कांग्रेस पार्टी ने किया स्वागत.....
वही शोभायात्रा का स्वागत करने के लिये जहां नया बस स्टैंड पर झाबुआ विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ,विधायक वालसिंह मेड़ा ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , के बैनर स्वागत अभिनद्धन किया।
भाजपा ने दो मंचो से किया स्वागत.....
भाजपा ने दो अलग अलग मंचो से नया बस स्टैंड पर सांसद गुमानसिंह डामोर ,जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, महामंत्री कृष्णपाल सिंह गांगाखेड़ी ,मण्डल अध्य्क्ष सोनू मांडोत ने तो पुराना बस स्टैंड पर पूर्व केंद्रीय राज्यमन्त्री विधायक निर्मला भूरिया , ओर जितेंद्र मेहता, आजाद गुगलिया, गोविंद मुलेवा सहित भाजपा के वीभिन्न मोर्चो ओर पदाधिकारीयो ने अलग अलग मंचो से शोभायात्रा का स्वागत किया।

धर्मगुरुओ ने भी दिया आशीर्वाद.....
इस शोभायात्रा में सिर्वी समाज के धर्मगुरु पूज्य दीवान श्री गोपाल परमार बिठोला (पिरान), सतगुरु श्री भवर महाराज आईपन्थ नारलाईधाम राजस्थान, 1008 सन्त श्री योगेशजी महाराज अम्बिका आश्रम बालीपुरधाम, महंत श्री 1008 रामेस्वरगिरी जी महाराज श्रंगेश्वरधाम झकनावदा ओर महंत त्यागी फलाहारी श्री देवादास जी महाराज दुलाखेड़ी ओरसहित ब्राह्मणजन पंडित नन्दन दवे ,पंकज दवे, प्रकाश कोशिक आदि भी रथ पर सवार होकर यात्रा की साथ चलते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। ओर नगरवासियों को आशीर्वाद दे रहे थे जिनका भी नगरवासियों ने विभिन्न प्रकार से आरती उतारकर ओर चरणवन्दना करते हुए स्वागत किया धर्मगुरुओ की उपस्थिति ने इस शोभायात्रा की गरिमा को दुगुना कर दिया।
चाक चौबंद व्यवस्था....
पूरी यात्रा में कानून और व्यवस्था तथा ट्रैफिक को सुचारू रूप से गतिमान रखने में एसडीओपी सोनू डॉवर ,थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया सहित पुलिस स्टाफ और राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा सिर्वी मोहल्ला आई माता मंदिर पर पहुंची जहां पर माताजी कि महाआरती उतारकर प्रसादी का वितरण किया गया।


