तेजाजी महाराज एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकली विशाल कलश यात्रा...

 








पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद. शहर के राजापुरा में स्थित प्राचीन तेजाजी महाराज मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर मंगलवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। बग्गी में भगवान को विराजित किया गया , साथ ही पंडित नरेंद्र नन्दन दवे, पंकज दवे, पीयूष जोशी व उनकी टीम कलश यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित थे। कलश यात्रा में बालिका अपने सर पर कलश लेकर चल रही थी। वही पुरुष , महिलाये गरबा नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा के आगे 3 घुड़सवार हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा राम मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, गणपति चौक , झंडा बाजार आदि प्रमुख मार्गो से होती हुई तेजाजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित हुए। धर्म रक्षा समिति के तत्वाधान में तेजाजी मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है , अब मंदिर पर तेजाजी महाराज, श्री शिव परिवार ,भेरुजी , माताजी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। 12 जुलाई मंगलवार से आयोजन की शुरुआत हुई जो 15 जुलाई शुक्रवार तक विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न होगा। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.