विशाल कलश यात्रा ओर चल समारोह के साथ 04 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की हो रही शुरुआत...राजापुरा में श्री वीर तेजाजी महाराज के नव निर्मित मन्दिर पर शिव परिवार की भी हो रही स्थापना...

 



पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद।  नगर के बीचो बीच वार्ड क्रमांक 13 राजापुरा में अति प्राचीन समय का पुरातत्व महत्व का श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर स्थित चला आया है। काफी पुराना मंदिर होने से  ओर जीर्ण शीर्ण अवस्था मे  होने के कारण स्थानीय धर्म रक्षा समिति एवं वीर तेजाजी मंदिर निर्माण समिति के तत्वाधान में उक्त मंदिर का पुनरुद्धार होकर नवीन मंदिर आमजन के सहयोग से बनकर नवनिर्मित हो गया है ।

शिव परिवार  की मूर्तिया की भी होगी  स्थापना....

उक्त मंदिर पर पूर्व अनुसार भगवान श्री वीर तेजाजी महाराज, मां अंबे , तथा श्री भैरवजी की मूर्ति  के साथ ही  श्री गणेशजी, कार्तिकेयजी पार्वतीजी और भगवान शिव शंकर भोलेनाथ व  नंदीगढ़ शिवपरिवार की नवीन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव का  आयोजन किया जा रहा है  ।

विधि विधान से होगी प्राण प्रतिष्ठा...

उक्त आयोजन दिनांक 12 जुलाई मंगलवार से 15 जुलाई शुक्रवार तक चलेगा जिसमें प्रकांड, आचार्य, ब्रहामणों ओर पंडितों  के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान सहित पूजन,अर्चन  हवन करके  मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जावेगी ।

मंगलवार को विशाल कलश यात्रा और चल समारोह...

आयोजन की शुरुआत 12 जुलाई मंगलवार को विशाल कलश यात्रा एवं चल समारोह से हो रही है। उक्त कलश यात्रा 12 जुलाई मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे राम मोहल्ला स्थित श्री राम जी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेगी। घोड़े, बैंड, ढोल, डीजे सहित बग्गी में सवार होकर समस्त मूर्तियों को नगर भ्रमण के पश्चात स्थानीय नवनिर्मित मंदिर पर लाकर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुभारंभ की  शुरुआत की जाएगी 

लेवे धर्म लाभ ...

 नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता से धर्म रक्षा समिति, वीर तेजाजी महाराज  मन्दिर समिति के द्वारा निवेदन किया है कि सभी धर्म प्रेमी जनता इस  चार दिवसीय धार्मिक आयोजन अनुष्ठान में उपस्थित होकर धर्म का लाभ लेवे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.