रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने शनि मंदिर पर हो रहा अखण्ड रामायण पाठ... रविवार 11 बजे महाआरती का लाभ ले नगरवासी...






 पेटलावद से  मनोज पुरोहित /हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद | रविवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी हो चुकी है ,लेकिन अब तक क्षेत्र में जोरदार बारिश का अभाव है जिसके चलते क्षेत्र के रहवासियों ओर किसानों  के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है । मौसम विभाग जरूर अलग -अलग रेड ओर येलो झोंन बताकर अछी ओर तेज बरसात की एडवाइजरी जारी कर रहा है लेकिन अब तक जोरदार बारिश से क्षेत्र वंचित है ओर ऐसा लग रहा है कि भगवान इंद्र देव जलदेव रूठे हुए है।

*हो रहा अखण्ड रामायण का पाठ*

 ओर इसी के चलते रूठे हुए  इंद्रदेव  को मनाने के लिए  स्थानीय  शनि मंदिर पर शनिवार 3 जुलाई से  भक्तों द्वरा अखंड 24 घण्टे की  रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में अच्छी बारिश हो चुके और आमजन की चिंताएं दूर हो।

*रातभर  सुमधुर भजनों पर  हुआ पाठ*

 इस अखंड रामायण  पाठ में  भक्तों के द्वारा शनिवार सुबह से शनि मंदिर में विराजित श्री गणेश, शिव परिवार, श्री रामसीता ,ओर शनिदेव की विधि विधान पूर्वक पूजन पाठ व बाबा बजरंगबली ओर भैरव बाबा की मूर्तियों पर आकर्षक चोला चढ़ाकर श्रंगार  करते हुए अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की गई है जो शनिवार रात्रि भर चला जिसमें  विभिन्न भजनों की धुनों पर भगवान श्री राम एवं बाबा बजरंगबली के श्री चरणों में अखंड रामायण का पाठ किया गया।

*रविवार को महाआरती*

 उक्त अखंड रामायण का पाठ का समापन रविवार दोपहर 11:00 बजे होने जा रहा है जिसमें महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा । सभी भक्तों से निवेदन है कि इस अखंड रामायण पाठ  ओर महाआरती में शामिल होकर धर्म का लाभ लेवे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.