पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद - विश्व के सबसे बड़े NGO, लायंस इंटरनेशनल से सम्बद्ध, लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर ने अपने नए सेवासत्र 2022-23 की शुरुआत डॉक्टर्स डे पर नगर के सुप्रसिद्ध एवं अपनी सेवा से पूरे नगर को लाभान्वित करने वाले दिवंगत डॉक्टर के.डी.मंडलोई को श्रद्धांजलि अर्पित कर की ।
क्लब के अध्यक्ष लायन रविराज निवर्तमान अध्यक्ष लायन अनिल शर्मा, सचिव लायन सुरेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष लायन प्रवीण पंवार ने अपने लायन साथियों के साथ स्थानीय सुमन हॉस्पिटल पहुंच कर वरिष्ठ चिकित्सक, ब्राह्मलीन डॉक्टर मंडलोई को श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
इसके बाद नगर के प्रसिद्ध डॉक्टर एस.के. महाजन डॉक्टर, डॉक्टर जे.के. गुप्ता एवं डॉ अखिलेश सोरड़ा आदि का पुष्पहार एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया साथ ।
इस अवसर पर क्लब के लायन राजेश यादव, लायन अर्पित अग्रवाल, लायन पवन गुप्ता आदि लायन सदस्य उपस्थिति रहे ।

