पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद। डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम शासकीय सिविल चिकित्सालय में पहुंचकर डॉक्टरों का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मास्टर ऑफ लायन पारसमल कोटडिया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जी एस चोयल, डॉ उर्मिला चोयल, बीएमओ एमएल चोपड़ा, विशेष रूप से मौजूद थे। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने पिछले वर्षों में हुई महामारी कोरोना में टीम द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान एवं इसके अतिरिक्त प्रतिदिन 24 घंटे पीड़ित मानवता की सेवा में देने वाले चिकित्सीय सेवा देने वाले डॉक्टरों का सम्मान हार फूल मालाओं से किया। इसके साथ ही लायन सदस्यों ने डॉक्टर्स डे को डॉक्टरों को मिठाई खिलाकर तथा केक काटकर मनाया।
इस अवसर पर लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष लायन नीलेशचंद्र सिंह कुशवाह, निवर्तमान अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश चोयल, लायन प्रबोध मोदी ने भी अपने विचार रखते हुए डॉक्टरों द्वारा दिए जाने वाले अमूल्य योगदान से को अवगत करवाते हुए आभार ज्ञापित किया। डॉक्टर जी एस चोयल ने कहा डॉक्टर हमेशा यही प्रयास करते हैं की मरीज की जान बचा ली जाए, वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इसमें डॉक्टरी सेवा करने वाले डॉक्टर किसी भी प्रकार की कोताही कभी नहीं बरतते हैं।
डॉक्टर बी एम ओ एम एल चोपड़ा ने कहा डॉक्टर पीड़ित मानवता की सेवा तो करते ही हैं। ऐसे में लायंस क्लब जैसी सामाजिक संस्थाएं इस दिन को याद कर डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त करती है निश्चित ही क्लब के पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं।
इस अवसर पर डॉ धर्मेश बघेल, डॉ अविनाश डावर, डॉ अखिलेश सरोड़ा, डॉ नरसिंह डाबी का भी सम्मान किया गया।
पांच दशक से अधिक समय से पेटलावद में चिकित्सा सेवा देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसके महाजन का भी लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने उनके निवास पर जाकर सम्मान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। संचालन लायन यश रामावत ने किया। आभार लायन पवन भंडारी ने माना। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल की ओर से लायन मनोज जानी, लायन आलोक चौहान, लायन राजेश जैन, लायन अनुराग गौड़, लायन विकास चौहान, लायन पियूष मेड़तवाल, लायन महेंद्र मेहता, लायन दीपेश छजलानी, भी मौजूद रहे।
यह जानकारी लायंस क्लब के पीआरओ लायन दीपेश छजलानी ने दी।

