बाहर से आकर रह रहे धर्म विशेष के लोगों का किया जाए सर्वे.... हिन्दू जागरण मंच ने दिया नगर परिषद में ज्ञापन....



 पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

कन्हैयालाल की हत्या के प्रकरण के बाद जागृत हुए हिन्दू समाज ने हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले नगरपरिषद के सीएमओ अशोक चौहान को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि धर्म विशेष के लोगों के द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिस अतिक्रमण को हटाया जाए ।


 *धर्म विशेष के लोगों का सर्वे हो।* 


इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण बिंदु पर भी प्रकाश डालते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर में बाहर से आकर बसे धर्म विशेष के लोगों का सर्वे कराने की मांग की है जिससे यह पता लग सके कि बाहर से आए लोग कहां से आए हैं किस उद्देश्य से आए हैं और उनका कोई पुराना क्रिमिनल रेकॉर्ड तो नहीं है 

क्योंकि इस प्रकार के बाहर से आए हुए लोगों से नगर की शांति भंग होती है 

उल्लेखनीय है कि गोधरा काण्ड का एक आरोपी झाबुआ में कई वर्षो तक अपनी पहचान छुपाकर निवास कर रहा था 

और कट्टरपंथी जमात के लोग भी छुप कर नगर में रह चुके हैं जिस कारण से किसी बड़ी घटना के होने का अंदेशा लगा रहता है इसके लिए एक सर्वे आवश्यक है जिससे की नगर में रहने वाले हर नागरिक की पहचान हो सके ।

हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष अनुज धानक का कहना है कि नगर में कई ऐसे लोग हैं जो बाहर से आकर अपनी पहचान छुपाकर यहां बस गए हैं इनका सर्वे होना आवश्यक है और इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाए 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौहान का कहना है कि हिन्दू जागरण मंच के द्वारा ज्ञापन दिया गया है इसकी उचित जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी 

एसडीओपी सोनू डावर से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि हम एक मुहिम चलाकर नगर में सर्वे अभियान चलाएंगे जिससे सभी लोगों की पहचान हो सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.