पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद। राजस्थान के उदयपुर शहर में कन्हैयालाल साहू (तेली) की हत्या के मामले में शुक्रवार को पेटलावद में हिंदू जागरण मंच ने आक्रोश प्रदर्शन किया । साथ ही तहसील कार्यालय पंहुचे, जहां उन्होंने एसडीएम प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।
राजस्थान के उदयपुर शहर में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा दर्जी कन्हैयालाल पर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। साथ ही हत्यारे कट्टरपंथियों द्वारा वीडियो जारी कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी खुलेआम दी गई। पेटलावद में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच सड़क पर उतर गया। नगर के शंकर मंदिर परिसर में एकत्रीत होकर नारों के साथ रैली निकालते हुए पुराने बस स्टैंड, गणपति चौक, झंडा बाजार, गांधी चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि, उदयपुर में कन्हैयालाल जी टेलर की नृसंश हत्या कर जिस प्रकार विडियो बनाया हैं। उससे यह प्रतित होता हैं कि वे संपूर्ण देश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का षड़यंत्र रच रहे हैं। यह विडियो कश्मीर के आतंकी संगठन एवं देश में पनप रहे विदेशी आंतकी संगठन इसको देश में वायरल कर रहे हैं इससे यह प्रतीत होता हैं यह घटना एक आतंकी साजिश हैं। कन्हैयालाल ने नुपुर शर्मा के समर्थन पोस्ट डाली थीं, इस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसने इस गिरफ्तारी पर जमानत ले ली थीं। इसके बाद भी उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थीं। कन्हैयालाल ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस हिन्दू समाज के प्रति भेदभाव के कारण उसपर ध्यान नहीं दिया और यह आतंकी घटना हुई। हम सभी नुपुर शर्मा के समर्थन में हैं, यदि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति होती हैं तो हिन्दू समाज अब चुप नहीं रहेगा एवं इस प्रकार की आतंकी घटना की प्रतिक्रिया देना प्रारंभ करेगा
आक्रोश जुलूस में हजारों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए और मांग की है कि हत्यारों को ऐसी सजा दी जाए की अगली बार कोई इस प्रकार का दुस्साहस नहीं कर पाए

