ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया...



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

थांदला में ईद उल अजहा  का त्यौहार बड़े शानो शौकत से मनाया गया बारिश की वजह से गौसिया जामा मस्जिद में मौलाना इस्माइल कादरी ने कुतबा पड़ा एवं ईद की नमाज अदा कराई एवं अंत में फातिहा पढ़ा एवं दुआएं कि हमारे हिंदुस्तान में भाईचारा हो खुशहाली हो अच्छी बारिश हो एवं हमारे आका जनाबे मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम का 14 सौ साल पहले का फरमान सुनाया कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है इस्लाम प्रेम मोहब्बत का मजहब है एवं जो इस प्रकार से हरकत करता है वह मुसलमान हो ही नहीं सकता सिर्फ इस्लाम को बदनाम करने की साजिश करता है एवं इस प्रकार हिंदल वली ख्वाजा गरीब नवाज का फरमान सुनाया की ख्वाजा साहब ने बताया कि यह देश साधु-संत सूफी फकीरों का देश है इस हिंदुस्तान से कोई गद्दारी मत करना अपनी मां से गद्दारी करने के बराबर है यह धरती माता अपने सबकी माता है जिस वतन में पैदा हुए उस वतन को साथ रहो इस्लाम में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है इस अवसर पर विधायक वीर सिंह भूरिया एवं अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने दूरभाष पर सभी को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सदर कदरूद्दीन शेख हाजी गुलाम कादर हाजी अब्दुल मुन्ना हक, हाजी शाहिद निजामी हाजी शहजाद लाला हाजी अब्दुल समद बब्बू भाई सलीम वकील साहब लियाकत खान नासिर खान आदि समाज जनों ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी प्रशासन का अमला सुबह से रहा सक्रिय कोई अप्रिय घटना ना हो एसडीओपी राठी थाना प्रभारी कौशल्या चौहान एवं पूरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा सुबह 7:00 बजे से सभी सक्रिय रहें एवं सभी ने समस्त मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष कादर शेख तहसील अध्यक्ष शहादत खान जावेद खान अब्दुल वली शाहिद खान जमील खान शाहिद जेनब सभी उपस्थित रहे एवं सभी ने ईद की मुबारकबाद दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.