पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद। विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन लायंस क्लब इंटरनेशनल है। जिसने पूरे विश्व में सामाजिक क्षेत्र में अपनी अमिट छाप बनाए हुए है। इसी कार्य को निरंतर गति देने का कार्य आदिवासी अंचल झाबुआ जिले में लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल कर रहा है। जो कि अनुकरणीय है।
यह बातें लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के 26 वे शपथ संस्थापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट राज्य मंत्री निर्मला भूरिया ने कहीं। सुश्री भूरिया ने कहा लायंस क्लब से वे पिछले 26 वर्षों से ही जुड़ी हुई है। लगभग हर आयोजन में उनकी सहभागिता रहती है। पीड़ित मानवता की सेवा में लगी लायंस क्लब संस्था का कार्य निश्चित ही अनुकरणीय है। आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती और लायंस क्लब के संस्थापक मेल्विन जोंस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। सरस्वती वंदना बाल विदुषी स्वाति दीदी मिश्रा बड़नगर ने प्रस्तुत करते हुए कहा नई पीढ़ी जो अध्यात्म की ओर से दूरी बना रही है उसके नजदीक पहुंच कर उन्हें अध्यात्म की ओर ले जाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इसीलिए वह डॉक्टरेट की पढ़ाई के साथ में अध्यात्म की ओर जुड़ी हुई है। आपने लायंस क्लब से अपील की वे आध्यात्मिक क्षेत्र में भी सेवा कार्य करें। जिससे नवागत पीढ़ी को एक दिशा मिल सके। ध्वज वंदना लायंस क्लब के उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण हामड ने प्रस्तुत की।अतिथियों का परिचय डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन मनोज जानी ने दिया। स्वागत भाषण देते हुए निवर्तमान अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश चोयल ने कहा समाज सेवा के कार्य में लायंस क्लब पिछले 26 वर्षों से अपनी यात्रा को अनवरत जारी किए हुए हैं। गत वर्ष जो सेवा कार्य लायंस टीम ने मिलकर किए हैं। वह निश्चित ही पूरे डिस्ट्रिक्ट में अमिट छाप के रूप में है। शपथ अधिकारी के रूप में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन मनिंदर सिंह चंडोक मौजूद थे। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 के द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा लायंस क्लब देश का सबसे बड़ा एनजीओ है। जो लाखो सदस्यों के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा में लगा है। ऐसे में शासन व प्रशासन की भूमिका लायंस क्लब के साथ सकारात्मकता होने से समाज सेवा के कार्य को दोहरी ऊर्जा मिलती है। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन प्रमोद मोदी ने आगामी वर्ष ने विशेष स्वास्थ्य केंद्र लगाने की बात कही। वहीं इस कार्य के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। लायंस क्लब के चार्टर सदस्य व पूर्व अध्यक्ष लायन राजेश पालीवाल ने क्लब के 26 वर्षों की यात्रा से सदन को अवगत करवाया। झोन चेयर पर्सन लायन आलोक चौहान ने कहा क्लब ओर डिस्ट्रिक्ट के बीच पूल का कार्य करते हुए इंटरनेशनल के माध्यम से स्थायी प्रोजेक्ट के कार्य में हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन नीलेशचंद्रसिंह कुशवाहा ने आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्य की रूपरेखा बताते हुए अपने लायनवाद के सफर को आगे बढ़ाने व समाज सेवा के सफर को निरंतर गति प्रदान करने का संकल्प लिया। अपने शासन व प्रशासन से स्थायी गतिविधियों में सहयोग की अपील की। संचालन लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष लायन यश रामावत ने किया। आभार सचिव लायन निलेश भट्ट ने माना।
कन्या स्कूल को भेट की सेनेटरी नेपकिन मशीन-
लायंस क्लब के सहयोग से शासकीय कन्या स्कूल रायपुरिया के प्राचार्य व शिक्षकों को विद्यालय में बालिकाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन मशीन अतिथियों के हाथों से भेंट करवाई। इसके साथ ही पेटलावद को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए बालाजी वेफर्स व रोहन जोशी इंटरप्राइजेस के सौजन्य से कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण करने के कार्य विमोचन किया गया।
वर्ष भर लायंस क्लब के संपूर्ण कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता विशेष रूप से सुनिश्चित करने वाले डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन दीपेश छजलानी को स्टार ऑफ द लायन का अवार्ड भी दिया गया। इसके साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश चोयल ने सभी साथियों को अध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित किया।
लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई-
लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन मनिंदरसिंह चंडोक ने लायंस क्लब पेटलावद के 26 वे शपथ समारोह में बतौर शपथ अधिकारी पदाधिकारीयो को लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल की शपथ दिलाई।
पद एवं सेवा के संकल्प की शपथ मैत्री भाव के साथ करवाते हुए नवीन अध्यक्ष निलेशचंद्रसिंह कुशवाहा को सत्ता का प्रतीक गैंबल भेटकर अध्यक्ष पद पर अधिष्ठापन किया।
*इन्होंने भी ली शपथ*
इसके साथ ही सचिव लायन निलेश भट्ट, कोषाध्यक्ष लायन यश रामावत को अपने पद की शपथ दिलाई। वही सह सचिव लायन हरिओम पाटीदार, सह कोषाध्यक्ष लायन पियूष मेडतवाल, प्रथम उपाध्यक्ष लायन पंकज जे. पटवा, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन डॉ प्रवीण हामड, तृतीय उपाध्यक्ष लायन गजेंद्र काग, सदस्यता विस्तार चेयरमैन लायन मनोज जानी, पीआरओ लायन दीपेश छजलानी, डे केयर सेंटर चेयरमैन लायन निलेश पालीवाल, जल मंदिर समिति चेयरमैन लायन चिंतन मंडलोई, जीएलटी लायन प्रबोध मोदी, जीएसटी लायन राजेश जैन, अनम रक्षम चेयरमैन लायन महेंद्र मेहता, स्वास्थ्य शिविर चेयरमैन के रूप में लायन डॉक्टर एम एल चोपड़ा, डॉक्टर धर्मेश बघेल, संचालक मंडल में लायन पारसमल कोटडिया, लायन राजेश पालीवाल, लायन पवन भंडारी, लायन राजेंद्र भंडारी, लायन विनोद भंडारी, लायन नेम कुमार बरबेटा, लायन रजनी कांत शुक्ला, लायन ओमप्रकाश चोयल को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही क्लब में सदस्य के रूप में लायन राहुल मंडलोई व नवीन सदस्य के रूप में लायन दीपेश शुक्ला, लायन अनुराग गौड़, लायन विकास चौहान, लायन दिलीप राठौड़ को शपथ दिलाई व लायन पीन लगाकर लायंस परिवार में शामिल किया गया।
*इनकीं रही उपस्थिति*
इस अवसर बड़नगर के वरिष्ठ पत्रकार शेलेन्द्रसिंह राठौर, जावरा से लायन अरुण संघवी, रतलाम से लायन सुनील जैन, लायन नीरज सुरोलिया, लायन सौरभ भंडारी, लायन ऋषि भट्ट, लायन मोंटू उपाध्याय, लायन रविराज पुरोहित, लायन अनिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह जानकारी क्लब के पीआरओ लायन दीपेश छजलानी ने दी।

