पर्यवेक्षक ने ली बेठक, निर्वाचन अधिकारियों ने पूरी की मतदान की तैयारिया.......एक नजर आंकड़ों पर जो करावएँगे निष्पक्ष ओर शांतिपूर्ण मतदान......

 


पेटलावद से मनोज पुरोहित / हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद। नप के चुनावों में जहां  25 सितम्बर को शाम को प्रचार प्रसार पर विराम लगने के बाद आदर्श आचार सहिता सख्ती से लागू होगी।  ओर प्रचार को शोर शराबा थमने के बाद व्यक्तिगत जनसम्पर्क  जारी रहेगा। 

जहां प्रत्याशी ओर दल आगामी 27 सितम्बर  मतदान को लेकर तैयारियां कर रहे तो वही चुनाव आयोग भी शांतिपूर्ण मतदान के लिये पूरी तैयारी कर चुका है।

पर्यवेक्षक ने ली बैठक....

इसी क्रम में रविवार को पर्यवेक्षक एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी महेशचन्द्र चौधरी ने  पेटलावद जनपद हाल में निर्वाचन से जुड़े हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक भी ली

एसडीएम ने दी जानकारी....

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्रीमती रजनीसिंह  के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी ओर एसडीएम शिशिर गेमावत ने चुनावी तेयारी के बारे में जानकारी देते बताया कि...

आकडो पर नजर....

नगर में 


कुल  मतदाता  11817 

पुरूष मतदाता   5818

महिला मतदाता   5998

अन्य मतदाता       01

कुल    वार्ड            15 

कुल मतदान केंद्र    18


ईवीएम की स्थिति....

उल्लेखनीय है कि नप के चुनावों में ईवीएम मशीन से मतदान करने के लिये उक्त मतदान केंद्र पर कुल 1+1 जोड़कर 18 ईवीएम ओर अतिरिक्त रिजर्व 02 ईवीएम सहित कुल 20  ईवीएम मशिनो का उपयोग मतदान में होगा।

इतने कर्मचारी लगेंगे ड्यूटी पर

18 मतदान केन्द्र को 09  सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिसमे राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, चौकीदार , पुलिस विभाग के कर्मचारियों की   ड्यूटी लगाई गयी है । आंकड़ों के लिहाज से और प्रत्येक मतदान केंद्र पर  08 कर्मचारियों के हिसाब से लगभग 150 से ज्यादा कर्मचारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान के समय रहेगी। मतदान का समय सुबह  07 से शाम 05 तक रहेगा।

ईडी से मतदान ओर माकपोल

तहसीलदार व सहायक रिटर्निंग अधिकारी जगदीश वर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि   शनिवार को   10 सरकारी कर्मचारियों को मतदान हेतु ईडी जारी की गई है। वही रविवार को माकपोल भी किया गया । साथ ही मतदाताओं को घर घर जाकर 11817  मतदान पर्ची का वितरण किया जा चुका है मतदाता इस पर्ची ओर पहचान पत्र या आधार कार्ड साथ मे लाकर मतदान करे।


प्रत्याशी की स्थिति....


कुल  प्रत्याशी         55

भाजपा                 15

कांग्रेस                   14

निर्दलिय                 26


पुलिस भी रहेगी मुस्तेद...


 एसडीओपी सोनु  डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि 

शांतिपूर्ण मतदान ओर आदर्श आचार सहिता का पालन करने के लिये  पेटलावद थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गड़रिया, रायपुरिया  थाना प्रभारी  राजकुमार कुंसमारिया, सहित झकनावदा, सारँगी, बामनिया, करवड़  चौकी प्रभारी  सहित लगभग  150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मतदान के दौरान  रहेगी वही 12  से ज्यादा  पुलिस वाहन पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेंगे । 

ये भी  कर रहे ड्यूटी....

चुनाव के  दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार   अजय चोहान  ,सीएमओ राजकुमार ठाकुर, बद्रीलाल सेप्टा ,    सहित पूरा स्टॉफ  चुनाव कार्य मे जुटा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.