पूर्वजो की आत्मशांति के लिये किया तर्पण, गोमाता ओर शहीदों के लिये भी किया दान.....नि:शुल्क पित्र दोष निवारण शिविर हुआ सम्पन्न.....

 





पेटलावद से मनोज पुरोहित की रिपोर्ट

पेटलावद।समीपस्थ ग्राम धोलगढ /राजोद में रविवार को  निःशुल्क पितृदोष, प्रेतदोष निवारण शिविर का आयोजन ज्योतिष सम्राट आचार्य रमेश पंड्या के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।

दूर दराज से शामिल हुए भक्त....

उक्त शिविर मे   धार झाबुआ, रतलाम, इंदौर, उज्जैन आदि जिलों के अलावा गुजरात , महाराष्ट्र और राजस्थान के  350 से अधिक भक्तों ने पितृदोष निवारण करवाया।  उक्त शिविर सुबह 10-30 बजे प्रारंभ हुआ जो लगभग 06 घण्टों तक निरन्तर चलते हुए शाम 04 बजे सम्पन्न हुआ।

समस्याओ से भी मिलती है मुक्ति

आचार्य रमेश  पंड्या ने बताया कि पितृदोष के कारण जीवन मे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसके निवारण का विधान खर्चीला होने से जनसामान्य इसको नही करवा पाता और परेशानियों का सामना करना पड़ता है, महालय पक्ष में सर्वपितृ आमावस्या को सभी ज्ञात और अज्ञात पित्रो को विधि विधान द्वारा मोक्ष करवाया जा सकता है, जनसामान्य की सुविधा के लिये तथा उनकी भौतिक सामाजिक और आध्यात्मिम उन्नति के यह कार्य करवाया गया है,।

अनूठा आयोजन....

 इस अवसर पर कोद के अमन सोलंकी ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में पहला और अनूठा है तथा जिसके कारण कई लोगो का भला होगा, कार्यक्रम के समापन में आचार्य पंड्या द्वारा रुद्राक्ष भी वितरण किया गया।

गोमाता ओर शहीदों के लिये भी तर्पण

इस शिविर में भक्तो ने  गोमाता ओर सेना में शहीद हुए सेनिको की आत्मशांति के लिये भी तर्पण किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.