धार से भूपेंद्र घोड़ेकर की रिपोर्ट
धार शहर में मंगलवार पोस्ट मेंटेनेंस के कार्य को लेकर 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी जायेगी इसके तहत कई अलग अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जाएगी म0प्र0पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड धार के सहायक यंत्री श्री यशवंत भैसारे जी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंटनेंस के कारण 18 अक्टूबर को 11 केवी दशहरा मैदान उपकेन्द्र फीडर अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों दिलावरा रोड, फिल्टरप्लांट, पाटीदार चौराहा, जानकी नगर से अर्जुन कालोनी तक क्षेत्र, एलआईजी से शिव विहार कालोनी व एक्सटेंशन, विनायक कुंज, बालाजी नगर आदि क्षेत्रों में सुबह 7:00बजे से 11:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

