झाबुआ से राज मेड़ा की रिपोर्ट
पेटलावद।आये दिन हम ऑनलाइन ठगी, फर्जीकाल से अकाउंट ओर अन्य डिटेल या पासवर्ड मांगकर खाते से रुपये उड़ाने, ओर फर्जी आईडी बनाकर या आईडी हैक कर के रुपयों की मांग करने और भलमनसाहत में हजारों लाखों रुपये गवाने की घटनाओं को देखते, सुनते ओर पड़ते है तथा आये दिन ये घटनाएं बड़ती जा रही है।अधिकांश घटनाएं निजी व्यक्तियों, कम्पनियो या संस्थाओं के द्वारा घटित होना पाया जाता है। ओर सायबर अपराध बढ़ते ही जा रहे है।
विद्युत मण्डल के नाम पर ठगी का प्रयास....
लेकिन पेटलावद क्षेत्र के ग्राम रायपुरिया से विद्युत मण्डल जैसी सरकारी संस्था से ठगी किये जाने के प्रयासों का मामला प्रकाश में आया है।
ओटीपी ओर बिल भुगतान का फर्जी मेसेज....
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुरिया क्षेत्र के जानेमाने व्यापारी ओर वरिष्ठ पत्रकार अनिल मुथा के मोबाइल नम्बर पर मंगलवार 18 अक्टूम्बर दोपहर में मोबाइल नम्बर 9883788931 से एक मेसेज मिला जिसमे यह उल्लेख किया गया कि *प्रिय उपभोक्ता , आपका बिजली बिल बकाया है और आप बिल का भुगतांन करे अन्यथा विद्युत कनेक्शन काटा दिया जाएगा*। वही मोबाइल पर भेजे ओटीपी का कोड बताकर बैंक खाते की डिटेल्स भी चाही गयी।
विभाग को दी सूचना....
इस मेसेज के आने पर श्री मुथा जिन्होंने अपना बिजली बिल का भुगतान पूर्व में ही कर दिया था को आशंका हुईं तो उन्होंने तत्काल जितेंद्र सोलंकी सहायक यंत्री विद्युत मण्डल रायपुरीया से सम्पर्क करते हुये मेसेज ओर मोबाइल नम्बर के बारे में पूछताछ की । इसी दौरान रायपुरिया ओर बनी क्षेत्र के कुछ उपभोक्ताओ ने भी इसी प्रकार की सूचना शिकायत विद्युत मण्डल रायपुरिया को की गई । जब विद्युत विभाग ने इस मेसेज भेजेंने वाले मोबाईल नम्बर की जांच पड़ताल की जिस पर से उक्त नम्बर अधिकृत नही पाया गया ।
पुलिस थाने को लिखा पत्र....
इसके बाद विधुत मण्डल रायपुरिया के सहायक यंत्री जितेंद्र सोलंकी पूरा मामला विभाग के नाम पर ठगी के प्रयासों का मानते हुए तत्काल पुलिस थाना रायपुरिया को एक पत्र लिखते हुए विभाग के नाम पर फर्जी तरीके से बिल भुगतान का मैसेज करने और ओटीपी मांगकर ठगी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये पत्र लिखा।
सतर्कता टली ठगी....
पूरे मामले में उपभोक्ता की जागरूकता ओर विभाग की तत्काल सतर्कता बरतने से क्षेत्र के लोग बड़ी ठगी का शिकार होने से बच गए है । लेकिन अब भी इस प्रकार से ठगी करने वाले सक्रिय है । जिनसे आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।
विभाग ऐसे मेसेज नही करता....
पूरे मामले में *मप्र प विवि कम्पनी रायपुरिया के सहायक यंत्री जितेंद्र सोलंकी* ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुऐ बताया कि विभाग कम्पनी इस प्रकार के मैसेज नहीं करता है आमजन सतर्क रहें और इनके मांग करने पर कोई निजी जानकारी , ओटीपी आदी शेयर न करे और सतर्क रहें।
सायबर अपराधियों पर होगी कार्यवाही....
इस सम्बंध में *रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कुनसारिया* ने बताया कि एसपी साहब के मार्गदर्शन में इस प्रकार के सायबर अपराधियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

