कांग्रेस विधायक वालसिंह मैडा पेटलावद में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया इस समारोह में ...

 


पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं ने शिरकत की। समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री  कांतिलाल भूरिया ने bjp को लिया आड़े हाथ  लेते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। 

भूरिया ने  प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह  केवल घोषणा वीर है । जिले से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्य ठप्प पड़े है। श्री  भूरिया ने इस मौके पर आव्हान भी किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है।

 इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाभर ने भी संबोधित किया। 


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विक्रम मैडा, अकमालसिंह मालू भारत जोड़ो यात्रा के झाबुआ जिला संयोजक अग्निनारायन सिंह , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ठाकुर हनुमंतसिंह डाबड़ी, वरिष्ठ नेता चन्द्रविरसिंह सहित बड़ी संख्या में  पंच सरपंच  कांग्रेस कार्यकता मौजूद रहे। आयोजन के पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.