मेरा राम की कृपा से सब काम हो रहा है...भव्य सुंदरकांड का हुआ आयोजन....तीन मंडलो ने किया सयुंक्त सुंदरकांड का पाठ, सुमधुर भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए धर्मप्रेमी.....




पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद।  *मेरा राम की कृपा से सब काम हो रहा है, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना* जैसे सुमधुर भजनों की धुनों से सुसज्जित संगीतमय सुंदरकांड के आयोजन में भक्तगण खुद को भक्ति रस में डुबोकर नृत्य करने से रोक नही पाये ।


तीन मंडलो ने किया पाठ...

07 नवम्बर सोमवार रात्रि में व्रत पूर्णिमा के अवसर पर नगर के माधव कालोनी में   निवासरत महेश  पुरौहित परिवार  द्वारा आयोजीत बाबा बजरंगबली के भव्य सुंदरकांड  ओर सत्यनारायण की कथा का  आयोजन किया गया। जिसमें सुन्दरकाण्ड मण्डल माधव कालोनी ,  नगर के श्री बजरँग रामायण मण्डल ,ओर कल्याणनपुरा के सुंदरकांड मण्डल के सदस्यों ने सँयुक्त रूप से एक एक से बढ़कर भजनों पर सुंदरकांड का पाठ किया। जो देर रात चला सभी मंडलो की प्रस्तुतियो ने भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुर्णाहुति पर महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण ओर फरियाली वितरण किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.