पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद। सब्जी के थैलो के पीछे बीयर की पेटियां छुपा कर गुजरात ले जा रहे आयशर वाहन को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर पकडा। 95 पेटी माउंट बीयर प्रति पेटी में 24 टीन 500 मिली लीटर के थे। जिनकी कीमत 2लाख 28 हजार रूपये बताई गयी। आयशर वाहन को पुलिस ने जप्त किया। साथ ही वाहन चालक रामलाल कैलाश दाहिमा और सहायक रितेन्द्र भारत वसुनिया निवासी सेमलखेड़ा थाना बदनावर जिला धार को गिरफ्तार किया।
एसडीओपी सोनू डावर एवं थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना से प्राप्त जानकारी के आधार पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग के दौरान आयशर वाहन क्र mp 09 gh 4287 सब्जी के थेलो के पीछे से बियर की पेटियां जब्त की गई ।
आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद में
पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर शराब पकड़ी गई किंतु इसके लिए जवाबदार विभाग आबकारी विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है इस क्षेत्र से प्रतिदिन कई गाडि़यां गुजरात जाती है किंतु विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है केवल छोटे मोटे लोगों को डरा कर अपने कर्त्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं
मुख्य आरोपी को पकड़े तो पूरी सफलता
वहीं पुलिस के द्वारा जो वाहन से शराब पकड़ी गई इसमें असली जड़ तक पहुंचने का प्रयास पुलिस को करना चाहिए किन्तु केवल शराब पकड़ कर और वाहन ड्राइवर पर केस बनाकर पुलिस भी अपने कर्त्तव्य की इतिश्री कर लेती है


