स्थापना दिवस पर निकलि स्वछता रैली....

 


पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद। 1 नवंबर 2022 को मप्र  स्थापना दिवस होने से शाशन के निर्देशानुसार  एसडीएम अनिल कुमार राठौर के नेत्रत्व में नगरपरिषद के कर्मचारियों और पार्षदो ने स्वछता रैली निकाली ।


*दिया संदेश*

रैली नगर परिषद प्रांगण से प्रारम्भ हुई जिसे एसडीएम अनिल कुमार राठोर्ड और नप अध्य्क्ष ललीता गामड़ ने हरी झंडी दिखाकर  शुरुआत की । नगर के  मुख्य मार्गों पर   होकर निकली इस स्वच्छता जागरूकता रैली  में  स्थापना दिवस ओर स्वछता का संदेश देते नारे लिखी हुई तख्तियां हाथों में  लेकर पार्षदो, जनप्रतिनिधियों ,कर्मचारियों ने  रैली निकाली।


*ये रहे मौजूद*


 उक्त रैली में अनिल जी राठौर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद, राजकुमार ठाकुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार एवम पार्षद श्चांदनी निमजा,  संजय चाणोदिया, ममता गुजराती, हनसा शिवा  राठौड़, प्र.स्वच्छता निरीक्षक सुनील राठौड़, शुभम देवड़ा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.