ठंड की आहट होते ही नगर की प्यास बुझाने वाले नलकूपों का जलस्तर हुआ कम पहले 3 दिन छोड़ आते थे नल अभी से गर्मी जैसे हाल नगर में मिल रहा 4 से 5 दिनों में पानी........ नलकूपों में जल स्त्रोत बढ़ाना है तो ग्राम पंचायत बामनीया तालाबों से ले रहे पानी पर लगाए रोक नहीं तो आने वाले समय में पानी के लिए होगा हाहाकार....

 


बामनिया से दिलीप मालवीय

बामनिया ठंड की आहट होते ही ग्राम पंचायत बामनीया के नलकूप का जलस्तर लगातार अभी से ही घटता जा रहा है जिसका प्रमुख कारण बामनिया के तीनों तालाब जो  वर्षा काल के समय लबालब भरे हुए थे वह अभी से खाली होते जा रहे हैं 

जनप्रतिनिधि करें कार्रवाई नहीं तो आने वाले समय में होगी नगर वासियों को परेशानी

बामनिया के तालाब खाली होने का कारण आसपास  तथा अन्य दूरी के लोगों द्वारा जमीन के अंदर पाइप लाइन बिछाकर के तालाब से पानी लिया जा रहा है  जिसके कारण नगर में सप्लाई होने पानी के ट्यूबेल जिसका जलस्तर लगातार घट रहा है जिसके कारण ही 4 से 5 दिनों में नगर में जल प्रदाय किया जा रहा है अगर ग्राम पंचायत बामनिया के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अभी से तालाबों में हो रहे  पानी पर रोक नहीं लगाता है तो आने वाले समय में नगर की जनता को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ेगी

यह थे भीषण गर्मी में लोगो और मवेशियों के हालात....

जहां पहले प्रचंड गर्मी में  खराब हैंडपंप लोगों को पेयजल के लिए भटका रहे थे वहीं सूखे पड़े तालाब के कारण मवेशियों की परेशानी का कारण बने थे  और पशुपालक परेशान थे कि खुद के पीने के पानी का इंतजाम करें कि मवेशियों को देखें। कभी घरों के बाहर मवेशियों के लिए बनाई की पानी की हौद अब सूखी पड़ी थी तालाब सूखने के कारण मवेशियों को पानी नहीं मिलता मवेशी तालाब की ओर जाते हैं लेकिन वहां भी पानी न देख उन्हें लौटना पड़ता था


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.