झाबुआ जिले के पेटलावद विकासखंड के अंतर्गत बामनिया के कन्या संकुल केंद्र पर बन रहे भवन पक्के निर्माण में बिना साइन बोर्ड लागत तथा कौन सा विभाग करोड़ों की लागत से चल रहे निर्माण की देखरेख कर रहा है कोई भी अता पता नहीं है साथ ही ठेकेदार द्वारा बालू रेत की आड़ में कार्य प्रारंभ के समय से ही बालू रेत की आड़ में डस्ट का उपयोग किया जा रहा है एवं पुराना सरिया तथा अलग-अलग कालम में अलग-अलग स्टील का उपयोग किया जा रहा है जो गुणवत्ता विहीन है कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर के पप्पू डामर एवं जसवंत डामर द्वारा ठेकेदार और अधिकारियों पर सीधे-सीधे आरोप तथ्यात्मक बिंदुओं के साथ में लगाए गए हैं अब देखना है कौन सा विभाग इसकी देखरेख कर रहा है और ठेकेदार पर क्या कार्रवाई करता है

