मामाजी की 24 वी पुण्यतिथि और उनके अनुयाई पहुंचेंगे आज से भील आश्रम भजन कीर्तन करते हुए पैदल चल रहे हैं मामाजी के अनुयाई.....

 


बामनिया दिलीप मालवीय


बिना प्रशासन की व्यवस्थाा के प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाजवादी चिंतन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद मामा बालेश्वर दयाल की 24 वी पुण्यतिथि के समारोह रविवार और सोमवार तक राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश क्षेत्र के  कई जिलों से मामाजी के हजारोंं की संख्याा में उनके अनुयाई  और समर्थक पदयात्रा  कर 25 दिसंबर की शाम को पहुंचेंगे  मामा बालेश्वर दयाल के सिद्धांतों  कार्यक्रमों पर आधारित गीतों भजनों को अपनी लोक भाषा में गाते हुए निर्धारित स्थान पर पद यात्री विश्राम करते हैं रात्रि में भोजन पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है अगले दिन प्रातः पदयात्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनः पदयात्रा प्रारंभ करते हैं पुण्यतिथि समारोह को अत्यधिक बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.