नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ का हुआ भव्य स्वागत, मिठाई खिलाकर दी बधाइयां...

 



पेटलावद से राज मेड़ा की रिपोर्ट

पेटलावद भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरीश राठौर का आज पेटलावद पत्रकार कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाकर बधाइयां प्रेषित की गई।

 भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की निर्देशानुसार व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार दग्दी  के द्वारा  झाबुआ जिला अध्यक्ष के पद पर पेटलावद के पत्रकार हरीश राठौड़ को नियुक्त किया गया, जिससे पेटलावद के पत्रकारों ने भारतीय पत्रकार संघ का आभार माना व पेटलावद पत्रकार  कार्यालय पर एकत्रित होकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हार फूलों से स्वागत किया , वही सभी पत्रकारों ने हरीश राठौड़ का मिठाई खिलाई। जिस पर पत्रकार हरीश राठौड़ ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पत्रकारों के हित की लड़ाई हमेशा लड़ते आए हैं, और आगे भी निरंतर लड़ाई जारी रहेगी, जिले में कहीं भी किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा,  हर पत्रकार के साथ भारतीय पत्रकार संघ खड़ा रहेगा उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष के पद पर उन्हें नियुक्त किया गया है, बाकी जिले के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य यथावत रहेंगे। सभी के सहयोग से संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

हरिश राठौड के अध्यक्ष बनने पर जिले के सभी पत्रकारों में एक नई उर्जा का संचार हुआ है। और पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए सभी एकजुट हो कर सक्रिय रहेंगे। 

पत्रकार कार्यालय पर स्वागत के समय भारतीय पत्रकार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज पुरोहित, उपाध्यक्ष निर्मल जी व्यास, वीरेंद्र भट्ट,मुकेश सिसोदिया,गोपाल राठौड,कमलेश परमार,लोकेंद्र परिहार, प्रकाश पडियार , मोहन पडीयार , अर्जुन ठाकुर , राकेश डूंगरवाल ,ओपी मालवीय, चंदू राठौड़,  , पियूष पटवा , तरुण चौधरी ,  आदि पत्रकार उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.