मछली विक्रेताओं को नियत स्थान मछली मार्केट में दिया गया और पार्टेशन कर स्थान दिया गया।

 



पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद।नगर में लम्बे इंतजार के बाद मछली मार्केट अपने नियत स्थान पर पहुंचा।इसमें मुख्य भूमिका मिडिया की रही उन्होंने इस संबंध में एसडीएम अनिल राठौर को शिकायत कर व समाचार प्रकाशीत प्रशासन को सचेता किया। जिसके बाद एसडीएम अनिल राठौर की अनुंशसा पर नवागत सीएमओ आशा भंडारी के अथक प्रयासों से मछली मार्केट अपने नियत स्थान  पर आज शनिवार को स्थानांतरित हुआ। जिसमें मछली विक्रेताओं को उचित स्थान दे कर बिठाया गया।

मछली मार्केट वालों ने अपनी जो समस्याएं प्रशाासन के सामने रखी थी उनका निराकरण प्रशासन के द्वारा किया गया। प्रथम मुख्य समस्या मटन की दुकानों को लेकर था। जिसके लिए प्रशासन ने मछली मार्केट व मटन मार्केट के बीच पार्टेशन कर दिया। वहीं पानी की समस्या का हल करने के लिए टेंकर की व्यवस्था की गई और बैठने की व्यवस्था संपूर्ण रूप से की गई।  

नगर परिषद की इस कार्रवाई पर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बें समय से इस बात का इंतजार नागरिकों को था। किंतु आज तक यह कार्रवाई नहीं हो पाई थी। नवागत सीएमओ आशा भंडारी ने एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई करी जो की सराहनीय है। 

आमजन का यह भी मानना है कि कार्रवाई हुई है दुकाने स्थानांतरित हुई है और यह पूरे समय वहीं लगे तो आज के कार्य की सफलता है। अन्यथा वहीं स्थित पुनः न बनने पाये।क्योंकी कुछ समय दुकाने वहां लगाने के बाद यदि पुनः दुकाने मुख्य मार्ग पर लगती है तो यह आमजन के साथ छलावा होगा। 

इस सम्बंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति आशा भंडारी का कहना है कि हमारे द्वारा मछली विक्रेताओं की सभी समस्याओं का हल करते हुए उन्हें नियत स्थान पर बिठाया गया है। कुल 8 मछली विक्रेताओं को स्थान दिया गया है। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.