पेटलावद से हरिश राठौड़ /मनोज पुरोहित की रिपोर्ट
पेटलावद। शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई शासकीय भूमि पर कब्जा करता है तो आप सूचना देवे हम कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही जिले की नगर क्षेत्रों की नगर परिषद व नगर पालिकाए व्यवस्थित नहीं है। कुछ पिछडी हुई है। उनके सुधार के लिए प्रयास किए जाएगें। उक्त बात बुधवार को पेटलावद विकासखंड के निरीक्षण पर आई कलेक्टर रजनीसिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कही।
मध्यान्ह भोजन में सुधार के निर्देश...
बुधवार को कलेक्टर ने झकनावदा क्षेत्र में स्कूल आंगनवाडी व पंचायतों का भ्रमण किया तथा सुधार के आवश्यक निर्देश दिए। मध्यान भोजन में समस्याओं को देखते हुए उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए। एक स्कूल में पिछले तीन माह से मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा था। उसके लिए कार्रवाई की गई और कई स्कूलों में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा था। वहां भी व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसडीएम आफीस का भी निरीक्षण किया। यहां कर्मचारियों की टेबल तक पहुंच कर उनके दैनिक कार्यो की जानकारी प्राप्त की तथा आवक जावक व वसूली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
आमजन के लिये सरकारी योजना का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता...
हमारा क्षेत्र ट्राइबल क्षेत्र है यहां पिछडे लोगों को लाभ दिलाना हमारा फर्ज है बेसीक जरूरतों की पूर्ती करना है। हम आकस्मीक निरीक्षण ही करते है। जिससे वास्तविक स्थिति का पता चला।
लचर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करेंगे....
स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रयास करेंगे।
स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रश्न पर कलेक्टर ने कहा कि हम प्रयास कर रहे है। जैसे रायपुरिया में डाक्टर नहीं होने का मामला सामने आया हमने तुरंत समस्या को हल करवाया। वहीं संसाधनों के संचालन के लिए कर्मचारियों का विषय है तो उसके लिए हम आउट सोर्स से कर्मचारी ले कर व्यवस्था बनाएगें।
अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग कार्रवाई कर रहा....
अवैध रेत खनन और अवैध भंडारण के मामले में प्रश्न पुछने ने पर कलेक्टर ने सतत कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम करें कार्रवाई।
अतिक्रमण ओर सरकारी भूमि पर कब्जाधारी पर होगी कार्यवाही....
अतिक्रमण व रेरा एक्ट का उल्लघंन के मामले में कलेक्टर ने कहा कि हमने जिले के सभी एसडीएम को निर्देशीत किया है कि अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जमीन संबंधि शिकायत आती है तो जांच कर तुरंत कार्रवाई करें।
मोरो के लिये बनेगी समिति....
मोर के लिए प्रोजेक्ट बन रहा है।
मोर अभ्यारण के मामले में बताया कि एक प्रोजेक्ट वन विभाग के पास चल रहा है जो की स्वीकृती के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही एनजीओ के माध्यम से भी मोरो के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जैसा आप लोगों ने बताया मोर समिति बना कर बैठक एसडीएम के माध्यम से ली जाएगी व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

