पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद|सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु और घायलों की संख्या में कमी लाने के लिए झाबुआ पुलिस अधीक्षक आगम जैन के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
सुरक्षा के लिये समझाइस...
अभियान के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों के साथ ही बस और ऑटों चालकों को भी सुचारू यातायात की जानकारी दी जा रही है।
पूरे जिले के थाना चौकी पर चला अभियान
इसी अनुक्रम में आज दिनांक 21 दिसंबर 2022 को जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में आमजन को यातायात जागरूकता अभियान के तहत दुर्घटना से बचने के उपाय बताएं जाकर सुचारू यातायात के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही संपूर्ण जिले में 3000 से अधिक स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन करने की जानकारी देते हुए उन्हें वाहन चलाने के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया है। दुर्घटनाओं में मृत्यु और घायलों की संख्या में कमी लाने के लिए झाबुआ पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
एसडीओपी ओर टीआई ने चलाया अभियान...
इसी क्रम में पेटलावद एसडीओपी सोनु डॉवर ओर थाना प्रभारी राजू बघेल सहित पुलिस स्टॉफ के द्वरा नगर के श्रधान्जली चोक, निजी स्कूलों में जाकर जाग्रति अभियान चलाया ओर यातयात सुरक्षा की जानकारी देते हुए पेम्पलेट भी बाटे।
एसपी जेन ने की अपील....
इस अभियान को सार्थक करने के लिए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अगम जैन ने आमजन से अपील की है कि जितना हम यातायात नियमों का पालन करेंगे, उतना ही खुद को सुरक्षित रख सकेंगे। यातायात के नियमों का पालन करने से आप व आपका परिवार सुरक्षित रहता है। अभी तक घटनाओं में यह बात सामने आई है कि जिसने भी यातायात नियमों का पालन किया है, उसे किसी तरह की हानि नहीं हुई है। सभी से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें।

