अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फाँसी...

 

पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

 पेटलावद । अज्ञात कारणों के चलते बेकरी पर कार्य करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जाता है कि कल से बेकरी पर नहीं आया था बैकरी के ऊपर किराए के मकान में रहने वाले धर्मेंद्र   दात्रे( शर्मा) उम्र 27 वर्ष मूल रूप से कोहार थाना जिला भिंड का रहने वाला था युवक के परिजन इंदौर और भिंड में रहते हैं युवक यहां पर  कई वर्षों से रह रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। युवक की मौत की खबर लगने के बाद मकान के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.