पेटलावद।नगर के साहित्य प्रेमियों ने एक मंच पर एकत्रित हो कर नगर की जनता को व्याख्यानमालाओं की एक श्रखंला देने के उद्ेश्य से एक समिति का गठन किया है। जो की मां अहिल्या देवी व्याख्यानमाला समिति है। इस समिति में 21 सदस्यों का चयन किया गया है।
यह है पदाधिकारी।
जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपाल चौधरी सफलता विद्या मंदिर संचालक को बनाया गया है। वहीं सचिव पद पर रितेश निमजा को मनोनित किया गया और उपाध्यक्ष पद पर पवन भंडारी और कोषाध्यक्ष के रूप में मांगीलाल मुलेवा को सर्वानुमति से मनोनित किया गया है।
मां अहिल्या देवी व्याख्यानमाला समिति का उद्ेश्य नगर की जनता के बीच इस प्रकार के वक्ताओं को रखना जो की राष्ट्र की रक्षा के साथ साथ आने वाली पीढी में संस्कारों का बीजारोपण कर सके। इस उद्ेश्य से इस मंच का गठन किया गया है।
सशक्त राष्ट्र निर्माण हेतु ऐसे मंच चाहिए।
25 दिसम्बर को समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विशेष रूप से आकाश चौहान जिला कार्यवाह उपस्थित रहे। उन्होंने समसामायिक विषयों पर प्रकाश डालते हुए समिति के गठन को नगर विकास व आने वाली पीढी के लिए एक अच्छा कदम बताया है। उन्होंने बैठक में कहा कि हमें अच्छे राष्ट्र निर्माण के लिए एक अच्छे वातावरण की आवश्यकता है जो की इस प्रकार के मंच दे सकते है। विचारों के आदान प्रदान से ही हमें आने वाली पीढी को सशक्त बना सकते है।
व्याख्यानमाला का आयोजन होगा।
समिति की बैठक में तय किया गया कि दिनांक 22 जनवरी 2023 व 23 जनवरी 2023 को समिति की प्रथम व्याख्यानमाला का आयोजन उदय गार्डन में किया जाएगा। जो की रात्रि 7.30 बजे से 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्याख्यानमाला के विषय को लेकर चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि प्रथम दिन चिंतन व दूसरे दिन चुनौति का विषय रख कर राष्ट्रीय स्तर के वक्ता जो की अपने विषय के मर्मज्ञ हो उनके द्वारा व्याख्यान रखा जाए।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों के साथ समिति के सदस्य हरिशंकर पंवार, जीवन भट्ट,हरिओम पाटीदार पंकज पी. पटवा,नरेश शुक्ला, किशनलाल काग, विनोद बाफना,रोहित मौन्नत,डॉ.प्रवीण हामड, बलदेव सिंह राठौर, मोहन सोलंकी, कृष्ण सिंह राठौर, बंटी पडियार, राजेश पटेल, रजनीकांत शुक्ला, नरेंद्र पडियार, पियुष कोठारी, वीरेंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।

