राजस्व एसडीओ का आदेश तत्काल निर्माण कार्य रोका जाए...लेकीन आदेशों की नहीं हो रही है तामिली...

 


बामनिया राजस्व अनुभाग अधिकारी पेटलावद द्वारा समय-समय पर वर्षों से लंबित पड़े प्रकरणों का निराकरण तत्काल आदेश कर किया जा रहा है लेकिन कुछ प्रकरण जो ग्राम बामनिया लीज  से संबंधित हो करके सरकारी भूमि से संबंधित है उसमें राजस्व एसडीओ द्वारा तत्काल स्थगन आदेश बना करके  देने को कहा गया है  और हल्का पटवारी को निर्माण कार्य रोकने संबंधी आदेश भी  दिए गए हैं लेकिन अनुभाग अधिकारी के आदेश को 6 से 7 दिन लग रहे हैं जिसके चलते दिन रात सरकारी भूमि और लीज की भूमि पर निर्माण करके अनुभाग अधिकारी के आदेशों का भी पालन नहीं हो पा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.