News@ प्रकाश पडियार
ऐसा ही काकनवानी थांदला पेटलावद बदनावर रोड पर हर दिन किसी ना किसी की जान जा रही है ऐसा कोई दिन नहीं कि किसी ना किसी का परिवार न उजड़ता हो और इस रोड पर कोई दुर्घटना ना घटती हो और इस रोड की वास्तविक चौड़ाई से कम चौड़ाई होने के कारण एवं वाहनों का बहुत ही ज्यादा दबाव होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और ऐसी ही घटनाएं गुरुवार 23 तारीख की रात्रि में तकरीबन 1:30 बजे के आसपास एक और सड़क दुर्घटना हुई और उस दुर्घटना में थांदला निवासी इम्तियाज खान( शिक्षक) की मौत हुई और ड्राइवर व मृतक के परिवार से पत्नी व दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए घटना सारंगी से छह ,सात किलोमीटर दूर ऊनालुपाड़ा के पास हुई यह लोग बदनावर तरफ से आ रहे थे और एक पुलिया से टकराने के कारण दुर्घटना हुई इस से पूरा परिवार पूरी तरह घायल हो गया आम जनमानस का यही कहना है कि इस रोड को फोरलेन में तब्दील करवाने के लिए ना तो आज दिनांक तक भाजपा के सांसद या और कोई प्रतिनिधि ने रुचि नहीं दिखाई वही लोगों का कहना है कि भाजपा के सांसद होते हुए भी इस रोड को फोरलेन की सौगात नहीं मिल रही है व सांसद आम जनता के विश्वास पर खरे उतरते दिखाई नहीं दे रहे हैं। सांसद एवं विधायक दोनों ही टैंकर बांटने में ही ज्यादा रुचि रखते हैं जबकि थांदला काकनवानी के बीच भारत माता प्रोजेक्ट 8 लेन दिल्ली टू मुंबई गुजर रहा है उस एक्सप्रेसवे में भी कोई जनप्रतिनिधि कनेक्टिविटी में रुचि नहीं दिखाई दे रहे है वही इस रोड को फोरलेन बनाना बहुत ही जरूरी है और लगातार फोरलेन की मांग हो रही है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है बदनावर , थांदला स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और मार्ग की चौड़ाई नियमानुसार टू लेन से बहुत कम है फिर भी इस रोड पर टोल कंपनी वाहनों से टोल वसूल रही लेकिन रोड के दोनों और साइड ए नहीं भरी जा रही है और अक्सर इस रोड पर वाहनों के क्रॉसिंग में वाहन एक दूसरे से बहुत ही पास से गुजरते के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है इस रोड का आधा हिस्सा बदनावर से उज्जैन तक फोरलेन हो चुका है और कार्य चल रहा है लेकिन बदनावर से पेटलावद थांदला काकनवानी तक फोरलेन होना जरूरी है लेकिन इसको फोरलेन नहीं किया जा रहा है आखिर बदनावर से थांदला तक वाहनों का बहुत ही ज्यादा दबाव है फिर भी शासन-प्रशासन क्यों फोरलेन नहीं बना रहे है क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही शासन-प्रशासन जागेगा और बदनावर , पेटलावद से थांदला काकनवानी को फोरलेन बनाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा, आखिर कब जागेगा सोया हुआ शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इसी रोड से सीधा गुजरात को जोड़ा जा सकता है पेटलावद विधानसभा के हजारों मरीज इलाज के लिए गुजरात में दाहोद बड़ोदरा अहमदाबाद की ओर जाते हैं इनको भी रोड सही नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

