सीएमओं ने स्वयं खडे रह कर नाले का सफाई अभियान चलाया...

 

पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद। नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी ने नगर में कई सुधार कार्यो की शुरूआत की है। जिसमें आज उन्होंने नगर के एक छोर से बहने वाले नाले का सफाई अभियान प्रारंभ किया है। नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का नागरिकों ने स्वागत किया है। और उन्होंने कहा कि किसी सीएमओ के द्वारा यह प्रयास कर नाले की सफाई अभियान की दिशा में पहला कदम तो उठाया है। इसके पहले तक तो यह नाला केवल बारिश के पानी से ही धुलता था। और बाकी समय इसके आसपास रहने वाले रहवासियों को बदबु व गंदगी से परेशान होना पडता था।

नगर परिषद द्वारा किए गए प्रयास नाली की सफाई के लिए नाकाफी भी कहे जा सकते है। क्योंकी नाले में उचित ढलान नहीं होने से तथा पहाडी इलाका होने से उबड खाबड जैसी स्थिति बनी हुई है। जिस कारण से यह नाला हमेशा गंदगी से भरा रहता है। जिसके लिए नगर परिषद को एक स्थाई और बडे प्रोजेक्ट की आवश्यकता है। जिसमें नाले का निर्माण नगर परिषद के पीछे से लेकर बामनिया रोड तक किया जाए। जिसमे नाले में गंदा पानी रूका न रहे। जिससे नागरिकों को गंदगी से मुक्ति मिले। 

आधे पेटलावद के नालियों का पानी आता है। 

इस नाले में आधे से अधिक पेटलावद के घरों का नालियों का पानी आता है। जिस कारण से यह गंदगी से शरोबार रहता है। जिसका स्थाई हल खोजना नगर हित में होगा। जिसके लिए नगर परिषद की पूरी टीम व सीएमओ मेडम को प्रयास करने की  जरूरत है। 

बारिश में पूरे वेग से बहता है नाला।

यह नाला बारिश के समय पूरे वेग से बहता है। जिसमें माही कालोनी  यहा तक रूपगढ रोड के हनुमान मंदिर तक का पानी इस नाले में आता है। जिस कारण नाले के आसपास अतिक्रमण होने से नाले का आकार छोटा होने से रहवासी क्षेत्रों में पानी भी भर जाता है। जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पडता है। इसके लिए इस नाले का बडे स्वरूप में निर्माण किया जाना बहुत ही आवश्यक व नगर हित में होगा। 

इस संबंध में सीएमओ आशा भंडारी ने बताया कि हमारे द्वारा नाले की सफाई अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही नाले का निर्माण करने का हम नगर परिषद की अनुशंसा से प्रोजेक्ट बना कर शासन स्तर से प्रयास करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.