पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद उत्साह का पर्व भगोरिया का शुभारंभ हो चुका है। उत्साह के साथ आदिवासी समाजजन भगोरिया में हिस्सा ले रहे है। जिसमें क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मैडा ने भी हिस्सा लिया पेटलावद ब्लॉक के विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा ने बताया है विधायक श्री मेडा ने कार्यकर्ताओं के साथ रोटला के भगोरिया में हिस्सा लिया और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर विधायक मैडा ने ढोल मांदल के साथ धिरकते हुए भी देखा गया। विधायक ने भगोरिया पर्व को उत्साह के साथ मनाने की सभी से अपील करते हुए कहा कि हमारे इस परंपरागत पर्व को हम शालिन तरीके से और इसकी प्राचीनता को बरकरार रखते हुए मनाये और पूरी दुनिया के सामने एक अच्छा संदेश देवें। इस मौके पर विधायक के साथ रमेश मेडा, जोगडिया भाई,खिलजी भूरिया,दिलीप बामनिया,धन्ना कटारा,फतेहसिंह, कुंवर सिंह भूरिया, अमर सिंह भूरिया आदि भी उपस्थित रहे।

