22 जनवरी तक प्रतिदिन अलग अलग धर्मस्थलो पर चलायेगें विशेष सफाई अभियान.... स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही धर्म- श्रीमती गामड....





News हरिश राठौड़

पेटलावद-श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के पुर्व  शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद पेटलावद द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी के निर्देशन में 22 जनवरी को होने वाली श्री राम मंदिर अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के पुर्व जनसहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बुधवार को वार्ड क्रं. 08 में स्थित भुतेश्वर महोदव मंदिर में अध्यक्ष ललीता योगेश गामड, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, पार्षद मुकेश परमार, दिनेश पडियार, ममता गुजराति, संजय चाणोदिया, एवं नगर परिषद के कर्मचारी आदि कि उपस्थिति में विशेष सफाई अभियान चलाया जाकर सफाई करवाई गई। उक्त  कार्यक्रम के नोडल अधिकारी स्वच्छता निरीक्षक शुभम देवडा द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान दिनांक 14 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक चलाया जाकर प्रतिदिन निकाय क्षेत्रांतर्गत के समस्त मंदिरो धार्मिक स्थलो पर विशेष सफाई अभियान चलाया जावेंगा। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गामड के द्वारा उक्त अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु स्वयंसेवी संस्था, सामाजिक संस्था ,जनप्रतिनिधियो एवं आम नागरीको से सहयोग कि अपिल कि है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.