पेटलावद। कड़कड़ाती ठंड में कोई भी ठिठुरन से परेशान ना हो इसके लिए लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने कंबल वितरण का बीड़ा उठाया है। इस शरद ऋतु में लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा विगत डेढ़ माह से नगर के विभिन्न स्थानों पर सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण किए जा रहे हैं।
लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष यश रामावत, सचिव पंकज पटवा, कोषाध्यक्ष हरिओम पाटीदार ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब द्वारा ठंड से परेशान लोगों को कम्बलों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी कम्बलों का वितरण लायंस क्लब द्वारा स्वर्गीय सुन्दरबाई पति गट्टूलालजी निमजा की स्मृति उनके पौत्र दीपक निमजा के सहयोग से किया गया। पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर के कारण चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से परेशान लोगों को लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने ढूंढा ओर उन तक पहुँचकर कंबल का वितरण किया। इसके साथ ही लायंस पदाधिकारियों ने बताया इस प्रकार के कोई भी व्यक्ति ठंड से ठिठुरते हुआ मिले उसकी सूचना लायन क्लब पेटलावद सेंट्रल के लॉयन सदस्य तक पहुंचाएं।
इस कार्य के लिए लायन सदस्यों ने रात्रि के समय निकलकर चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर ठंड में रात गुजार रहे बेसहारा लोगों को कंबल भेंट किए।

