यातायात नियम अभियान के अंतर्गत थांदला थाना ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया....

 




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला मैं थाना ट्रैफिक पुलिस के द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें थांदला थाना ट्रैफिक पुलिस सूबेदार श्रीमान धर्मेंद्र पटेल, आरक्षक श्रीमान संतोष भाबोर सैनिक श्रीमान राजेश बर्मन उपस्थित हुए। इस अवसर पर सूबेदार धर्मेंद्र पटेल सर ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए यातायात एवं ट्रैफिक पुलिस के नियमों के बारे में समझाया तथा वाहन चलाते समय हेलमेट की तथा सीटबेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। नशा करके गाड़ी चलाने पर एक्सीडेंट से प्रतिवर्ष देश में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया तथा उनसे होने वाले नुकसान के बारे में समझाया गया‌। ट्रैफिक नियम के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों को गाड़ी नहीं कि चलाने का निर्देश दिया गया एवं बिना लाइसेंस तथा गाड़ी चलाते समय तीन व्यक्ति पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नशा करके गाड़ी न चलाने की समझाइश दी गई क्योंकि नशा ही नाश का कारण बनता है एवं बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध बताया। तथा विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने माता-पिता एवं आसपास के लोगों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने की सलाह दे। साइबर क्राइम के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर शाला के प्रबंधक फादर सोनू वसुनिया प्राचार्य सिस्टर जीनो, विद्यालय के सचिव अमित मावी सर, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.