युवा दिवस पर युवाओं ने निकाला पथ संचलन....यह वंदन की धरती है यह अभिनंदन की धरती है|

 



News@हरिश राठौड़

पेटलावद यहां राष्ट्रभक्ति, सनातनी वीरों ने जन्म लिया है और अपने शौर्य से सनातन धर्म का परचम लहराया है

 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज हम  भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देख पा रहे हैं हम सभी सौभाग्यशाली हैं

 पूरा देश राममय हो गया है अयोध्या में राष्ट्र मंदिर का निर्माण हो रहा है देश के हर घर में  सनातन के प्रति अटूट श्रद्धा है जिसे राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ ने  जगाया है उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालय विद्यार्थी इकाई  पथ संचलन  के दरमियान  बौद्धिक देते हुए रतलाम विभाग के सह विभाग कार्यवाह आकाश चौहान ने दिए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाविद्यालयीन विद्यार्थी इकाई पेटलावद नगर के पथसंचलन में मंचासिन कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राजेश जी पालीवाल शारदा विद्या मंदिर विद्यालय व कल्पतरु अकादमी के  संचालक ,अशाशकीय विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष कार्यक्रम के वक्ता रतलाम विभाग के सह विभाग कार्यवाह आकाश जी चौहान

 युवाओं ने पूरे नगर में  नियमबद्ध तरीके से  एक जैसी वेशभूषा में पथ संचलन निकाला युवाओं के उत्साह को देखकर  नागरिकों ने पथ संचलन  की सराहना की


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.