विकसितभारत संकल्प यात्रा में हितग्राही हुए लाभान्वित,नगर परिषद पेटलावद के द्वारा दिलाई शपथ,विकास के संकल्प के साथ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में हितग्राहियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग.... नगर परिषद पेटलावद प्रांगण में हुआ आयोजन , सभी विभागों ने लगाये स्टाल, मोके पर ही बनाए गये आयुष्मान कार्ड...

 


News हरिश राठौड़

पेटलावद:-विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गुरुवार को नगर परिषद पेटलावद के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें तहसील के समस्त विभागों के द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं के संबंधीत जानकारी दी गई साथ ही उन्हें मोके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया गया,आयोजन में बड़ी संख्या में हितग्राही,जनप्रतिनिधि,पत्रकार गण व नागरिक शामिल हुए। इससे पूर्व अनुविभागीय अधिकारी अनिल राठौड़, श्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी ,श्री हेमंत भट्ट नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, उपाधक्क्ष श्रीमती किरण संजय कहार,तहसीलदार हुकुमसिह निगवाल,सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप पालरेचा,व नगर परिषद के पार्षद गण श्री मुकेश परमार,श्रीमती इन्द्रा मुकेश पड़ियार,श्रीमती कन्ना श्यामू मेड़ा,श्री दिनेश पड़ीयार श्रीमती चाँदनी दीपक निमज़ा,श्रीमती ममता गुजराती ,विनोद चानोड़िया,श्रीमती रेखा प्रदीप पटवा,श्रीमती हंसा सुनील राठौड़,श्रीमती चंदा राजू मेड़ा एवम् गणमान्य नागरिक सर्व श्री अनिल मूलेवा,श्री प्रकाश मूलेवा,श्री कमलेश चौधरी,श्री जगदीश जाटव श्री मनोहर भटेवरा,श्री शंकरलाल राठौड़ एवम् स्वास्थ्य,शिक्षा,राजस्व,महिला बाल विकास विभाग,नगर परिषद पेटलावद के कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया।

हितग्राहीयो के द्वारा मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी के तहत अपने विचार साँझा किये गये । अनुविभागीय अधिकारी अनिल राठौड़ ने विकसित भारत योजना के बारे में बताया,स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता गामड़ ने दीया। 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति आशा जीतेन्द्र भण्डारी के द्वारा माननीय  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश का वाचन किया।अतिथि श्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी,हेमंत भट्ट,मुकेश परमार,ममता गुजराती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

बीआरसी विभाग के द्वारा आयोजन में भीली भाषा के लोक गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वही नगर परिषद पेटलावद के कर्मचारियो के द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर उपस्थित लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।


मोके पर बनाए आयुष्मान कॉर्ड,केलेण्डर का हुआ विमोचन:-आयुष्मान कार्ड के वंचित हितग्राहियों को योजना का मिले इस उद्देश्य से मोके पर ही हितग्राहीयो के आयुष्मान कार्ड बनाकर दिये गये,वही नगर परिषद के द्वारा केलेण्डर का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया।भूमिहीन व्यक्तियों को पट्टे का वितरण किया गया ।समूह ऋण का वितरण एवम् खाधयान पर्चियों का लाभ हितग्राहीयो को दिया गया।

सफ़ाई कर्मचारीयो को नगर परिषद की और से ड्रेस का वितरण किया गया।केंद्र व राज्य की कई योजनाओ के बारे में हितग्राहीयो को बताया गया ।संचालन पार्षद श्री विनोद चानौड़िया ने किया एवम् आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने माना ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.