News हरिश राठौड़
पेटलावद। श्री राम जन्मभूमी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उत्साह पेटलावद नगर के हर गली मोहल्ले में देखने को मिल रहा है। आरती का आयोजन तो घर घर अक्षत का वितरण कर 22 जनवरी की प्रतिष्ठा में उत्साह के साथ भाग लेने का निमंत्रण जो की नगर के हर गली मोहल्ले में उत्सव का आयोजन होगा।
*घर घर आरती-घर घर अयोध्या।*
इसी क्रम में नगर की दामोदर कालोनी में भी इस उत्सव को लेकर अनूठी पहल करते हुए प्रतिदिन घर घर जा कर आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक स्थान पर आरती न होते हुए 1 जनवरी से प्रारंभ आरती अलग अलग घरों पर आयोजित की जा रही है। जिससे सभी का जुडाव इस आयोजन से हो सके। जिसे लेकर दामोदर कालोनी के रहवासी भी उत्साह के साथ भाग ले रहे है और आरती के पश्चात संध्या फेरी में भगवान राम का भजन करते हुए कालोनी की हर गली तक पहुंच कर निमंत्रण दिया जा रहा है।
*वरिष्ठजन सहभागी बने।*
आयोजन के इस क्रम में डॉ जीएस चोयल और डॉ.उर्मीला चोयल दंपती भी दो दिनों से मुख्य अतिथि के रूप में आरती में शामील हो कर आरती का लाभ ले रहे है। जिससे कालोनी में और अधिक उत्साह का माहौल है। प्रतिदिन रात्रि में 9 बजे आरती का आयोजन अलग अलग घरों में किया जा रहा है। जिसका उत्साह वास्तव में देखने लायक है।
*21 मोहल्लों में आयोजन।*
पेटलावद नगर को 3 बस्तियों में 21 हिस्सों में विभाजीत कर आयोजन किये जा रहे है। इन 21 हिस्सों में अक्षत कलश भेजे गये है। जिनमें सभी जन मिल कर आरती और अन्य धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्रतिष्ठा के आयोजन को और अधिक भव्य बना सके।
*मेरा मोहल्ला मेरी अयोध्या।*
इन 21 दिवसीय आयोजनों का उद्ेश्य केवल अयोध्या में ही भगवान राम की मूर्ति प्रतिष्ठा करना नहीं है बल्कि देश के हर घर में भगवान राम के आदर्शो की प्रतिष्ठा हो और उनके बताये गये मार्ग पर चलने के लिए हर कोई अग्रसर हो। 21 दिन के यह आयोजन हमारे जीवन भर की शैली बने इस उद्े श्य को लेकर आयोजन की रूपरेखा रखी गयी है। नगर में कई मोहल्लों में प्रभातफेरी भी निकल रही है जो की पूरे नगर को सुबह से राममय बना रही है।

