News@ हरिश राठौड़
पेटलावद विश्व शांति की कामना और सनातन धर्म के प्रति आस्था के उद्देश्य को लेकर श्री बालाजी ग्रुप के तत्वावधान में श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी के लिए भव्य रूप से पद यात्रा का आयोजन हुआ। बालाजी ग्रुप प्रतिवर्ष यात्रा का आयोजन करता आ रहा है, इसी क्रम में इस वर्ष भी श्री विश्व मंगल हनुमान धाम तारखेड़ी तक निशुल्क पद यात्रा बड़े उत्साह के साथ निकली। बग्गी में भगवान विश्वमंगल हनुमान जी की तस्वीर विराजित की गई। श्री बालाजी ग्रुप पेटलावद के तत्वाधान में शनिवार प्रातः 7 बजे श्रद्धांजलि चौक गणेश मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें लगभग 800 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर यात्रा को सफल बनाया
इस दौरान नगर के अनेकों स्थानो पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। नगर से जब यात्रा निकली तो पूरा नगर धर्ममय हो गया और जय श्री राम के जयघोष से नगर गूंज उठा। यात्रा के संयोजक आकाश चौहान,रवि बसोड, नितिन पिपलोदिया,संजय कहार ने बताया की यात्रा का उद्देश्य विश्व मे शांति बनी रहे और इसी कामना के साथ हाथों में धर्म ध्वजा लिए सेंकडो युवा पैदल विश्व मंगल सरकार के दर्शन करने पहुँचे। यात्रा का यह 6 वाँ वर्ष है ओर इस वर्ष भी श्री बालाजी ग्रुप के तत्वावधान में यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तजन यात्रा में सहभागी बने और रास्ते मे नाचते गाते विश्व मंगल धाम तारखेड़ी पहुचे जहां भगवान के दर्शन लाभ लिया।
सभी पैदल यात्रियों के लिए हरिहर आश्रम गौशाला बनी पर रितेश जी निमजा और पंकज जी निमजा परिवार द्वारा भोजन की व्यवस्था रखी गई


