शकुंतला महाविद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण...

 


News @  हरिश राठौड़

पेटलावद- शकुंतला महाविद्यालय थांदला के कृषि संकाय के छात्रों ने पेटलावद व रायपुरिया के उद्यानिकी में शैक्षणिक भ्रमण किया शनिवार के दिन शकुंतला महाविद्यालय थांदला के कृषि संकाय के लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पेटलावद शासकीय उद्यानिकी में व रायपुरिया नानालाल पाटीदार व लालू पाटीदार  की नर्सरी में उद्यानिकी अधिकारी श्री सुरेश इनायत के मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण किया  भ्रमण के दौरान श्री इनायत ने छात्रों को बीज रोपण, अलग-अलग फल फ्रूट व सब्जियों की बागवानी के बारे में पोली हाउस, शेड नेट हाउस, ड्रिप इरीगेशन जैसे महत्वपूर्ण कृषि संबंधित तकनीकी जानकारियां दी साथ ही दाल मिल का भी भ्रमण कराया गया इस अवसर पर शकुंतला महाविद्यालय के अध्यक्ष राहुल मुथा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उक्त भ्रमण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा इस अवसर पर शकुंतला महाविद्यालय के प्रोफेसर मेघसिंग अभिषेक बैरागी अजीत खड़िया, पूजा हीहोर, प्रिया झाला, रागिनी टॉक, दिव्या ठाकुर व बागवान श्री गुजराती साथ ही उद्यानिकी अधिकारी श्री सुरेश इनायत के सहयोग के लिए महाविद्यालय के संचालक राहुल मुथा ने आभार  प्रेषित किया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.