लोकसभा चुनाव को लेकर थांदला पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट


थांदला वर्तमान में आगामी लोकसभा चुनाव हेतु आदर्श आधार संहिता लागू हो चुकी है लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क हो चुका है चुनाव को लेकर किसी प्रकार की कोई कानून व्यवस्था स्थिति निर्मित ना हो इस हेतु जिला झाबुआ पुलिस अधीक्षक पदमविलोचन शुक्ल के निर्देशन पर आज  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र राठी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत की अगुवाई में थांदला पुलिस द्वारा अस्पताल चौराहा से आज़ाद चौक, सोनी गली,गांधी चौक,कुम्हार मोहल्ला,दीपमाला चौराहा, पिपली चौक तक पैदल फ्लैग मार्च किया गया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.