बड़ी खबर....अवैध शराब माफियाओ के हौसले बुलंद.... अवैध शराब माफियाओं ने चेकिंग कर रही टीम पर बोला हमला ...

 




बीती रात शराब माफियाओ ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिसमें शराब माफियाओं ने मिलकर एसएसटी टीम एवं पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया है। मामला पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां कसारबर्डी के समीप एसएसटी पॉइंट के समीप पुलिस एवं एसएसटी टीम को खबर मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर जब शराब माफियाओं के वाहन को एसएसटी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी पकड़ने पहुंचे तो शराब माफियाओ ने एसएसटी टीम एवं पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया और पुलिस कर्मी के वाहन को तोड़फोड़ कर दिया। वहीं अपने शराब से भरे वाहन को आग के हवाले कर दिया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को आईडेंटिफाई कर लिया है। आज घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पेटलावद पहुंच रहे हैं। घटनाक्रम की पुष्टि पेटलावद थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के द्वारा की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.