थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला - लोकसभा निवार्चन की आचार संहिता लगते ही जिला झाबुआ पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबित स्थाई/ फरारी वारंटियों की तामिली हेतु निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा इसी कडी में धुंआधार कार्यवाही करते हुए फौमुन 162/17 धारा ,325,323,504,34भादवि में फरार वारंटी राजु उर्फ राजेश पिता खुशाल भाबोर निवासी पाडा धामन्जर के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि वारंटी बारात में जाने के लिये लाख्याखाली पर खडा है, सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा दबिश देकर वारंटी राजु उर्फ राजेश को गिरफ्तार किया गया। वारंटी की गिरफ्तारी पर पूर्व में 2000 रूपये का ईनाम भी घोषित किया जा चूका था।
उक्त सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे , अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ), अनुभाग थांदला रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत,रूपेश गरवाल, राजेन्द्र, अनिल, राहुल जमरा, अक्षय भगौरा की मुख्य भूमिका रही

