पेटलावद 27 मार्च, 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा 27 मार्च 2024 को पेटलावद क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इन मतदान केंद्रों में शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोहनकोट, शासकीय उ.मा.वि रायपुरिया और शासकीय कन्या उ.मा.वि पेटलावद के मतदान केंद्र शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं का जायज़ा लिया गया। इसी के साथ प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था के उचित प्रबंधन किये जाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्री अनिल राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद श्री राजेश कुमार दीक्षित, बीआरसी रेखा गिरी और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

