अस्पताल परिसर में रोटरी जल मंदिर का हुआ शुभारंभ.... रोटरी क्लब के सभी प्रकल्पों में प्रशासन करेगा पूरा सहयोग- एसडीएम श्री राठौर.....

 


News हरिश राठौड़

पेटलावद। रोटरी क्लब मानव सेवा के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है,गर्मी में ठंडे व शुद्ध जल की आवश्यकता रहती है। अस्पताल में  आने वालों लोगो को ठंडा पानी मिलेगा। इसके लिए क्लब बधाई का पात्र है। आगे भी और जन सेवा के कार्य के लिए पूरा प्रशासन आपके क्लब को सहयोग करेगा।

यह बात एसडीएम अनिल कुमार राठौर ने  सिविल अस्पताल पेटलावद में रोटरी जल मंदिर का शुभारंभ करते हुए कही।

आयोजन में अध्यक्षता करते हुए रोटरी गवर्नर 3040 श्रीमती रितु ग्रोवर ने कहा कि पेटलावद क्लब बहुत ही मेहनती क्लब है। जन सेवा के कार्यो में हमेशा आगे रहता है। क्लब को डिस्ट्रिक्ट का पूरा सहयोग रहेगा। पेटलावद क्लब आगे बढ़े और नए नए सेवा के प्रकल्प करे। 

क्लब अध्यक्ष रोहित कटकानी ने इस जल मंदिर के निर्माण के बारे में बताया। इस प्रकल्प के लिए आइडिया और सहयोग करने वाले रोटेरियन मुकेश साहू सागर का आभार एवम धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही स्व. श्रीमती मेघना दीपेश मूणत की स्मृति में वाटर कूलर प्रदान करने वाले समाजसेवी सोहनलाल जी मूणत का भी आभार माना।


फीता काटकर शुभारंभ किया

-------

आयोजन में एसडीएम अनिल राठौर,  रोटरी गवर्नर रीतू ग्रोवर , समाजसेवी सोहनलाल मूणत ने  फीता काटकर रोटरी जल मन्दिर को जनता के लिए समर्पित किया । इस मौके पर विशेष अतिथि असिटेंट गवर्नर  जयंत सिंघल, रोटरी रीजनल कॉर्डिनेटर  उमंग  सक्सेना भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का क्लब सदस्यो ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।


इनकी उपस्थिति रही....


इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक सेक्रेटरी मिनी गिल इंदौर , रो. भरत मिस्त्री मेघनगर, डॉ.जीएस चोयल, डॉ. बघेल, डॉ.  अखिलेश सोराड़ा, रोटरी एजी. रवि मेहता, पूर्व अध्यक्ष अनूप मेहता, कोषाध्यक्ष आभास सोलंकी, संजय मेहता, अरुण मेहता, संजय बरबेटा, कीर्तिश सी चानोदिया, निलेश मेहता, राजेश पाटीदार, वीरेंद्र चौहान के साथ ही इनर व्हील क्लब से प्रीति मेहता, खुशबू कटकानी, वर्षा मेहता उपस्थित रहे।संचालन रोहित कटकानी ने किया आभार डॉ. जी. एस. चोयल ने माना। उक्त जानकारी क्लब मीडिया प्रभारी संजय पी लोढ़ा ने दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.