पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद -- नगर परिषद का पूर्व के भ्रष्टाचार एवं विवादित कार्यकाल को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पेटलावद नगर परिषद में एक महिला अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी को भेजा था जिन्होंने अपनी निष्पक्ष साफ सूत्री छवि के कारण कई जनहितेषी कार्य किए हैं जिसको लेकर नगर की आम जनता तो खुश है लेकिन कुछ भूमाफिया एवं दलाल प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने जब से मुख्य नगर पालिका अधिकारी पेटलावद नगर परिषद का कार्यकाल संभाला है तब से ही नगर परिषद सुचारू एवं निष्पक्षता के साथ आम गरीब जनता का कार्य समय पर हो रहा है और यही कारण रहा है कि नगर परिषद के कर्मचारी भी खुश है और नगर में स्वच्छता को लेकर भी समय-समय पर आम जनता को जागरुक करते हुए एक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिससे नगर भी साफ स्वच्छ और सुंदर दिखाई देने लगा है। इसलिए आम गरीब जनता व कर्मचारी स्टाफ खुश है और यही कारण रहा है कि पेटलावद नगर परिषद में पिछले दिनों मुख्यमंत्री अघो संरचना के अंतर्गत 2 करोड़ से भी अधिक की राशि के कार्य स्वीकृत होकर टेंडर निकाले थे जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी की सूझबूझ के कारण ही टेंडर निरस्त कर रिटेंडरिंग प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी इसके अंतर्गत पेटलावद नगर परिषद को लगभग 10 लाख से अधिक का फायदा भी हो चुका है। जिसका भूमि पूजन मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के हाथों हो चुका है अब कार्य भी जल्दी प्रगति पर दिखाई देगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी का पूर्व में जो ट्रांसफर प्रशासन के द्वारा पिपलिया मंडी हुआ था मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडार की निष्पक्ष एवं ईमानदार कार्यशेली को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने निरस्त कर पेटलावद में ही यथावत कर दिया है। जिससे पेटलावद की आम जनमानस में खुशी की लहर दौड़ गई है

