लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर डायमंड अध्यक्ष व सर्वश्रेष्ठ क्लब से सम्मानित..... लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर को 16 से अधिक सम्मानों से सम्मानित किया गया... वर्ष भर जरूरतमंदों के लिए हमेशा तैयार रहने वाला सर्वश्रेष्ठ क्लब....

 


 पेटलावद। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रीक्ट 3233 जी-1 रीजन 7 की रीजन कांन्फ्रेंस में लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर को डायमंड ऑफ द रीजन और सर्वश्रेष्ठ क्लब सहित 12 अन्य पुरस्कार देकर क्लब को सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के द्वारा जरूरतमंदो की सेवा करते हुए लायंस क्लब अध्यक्ष सुरेश प्रजापति के नेतृत्व में पूरे वर्ष सेवा गतिविधियों के माध्यम से सक्रियता दिखाते हुए रीजन 7 के सर्वश्रेष्ठ क्लब के रूप में सम्मान प्राप्त किया है। इसके साथ ही लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर को मल्टीपल केसर्टीफिकेट से सम्मनित किया गया है।

रीजन कांफ्रेंस का आयोजन रीजन चेयरपर्सन लायन ओमप्रकाश सोलंकी की अध्यक्षता और डिस्ट्रीक्ट को आडिनेटर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ।


 *मार्गदर्शन,सेवा व सहयोग से सर्वश्रेष्ठ।* 


क्लब की इस सफलता और एक रीजन में एक ही क्लब को इतने अधिक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त होने पर क्लब अध्यक्ष लायन सुरेश प्रजापति ने कहा कि वरिष्ठों का मार्गदर्शन और पूरी टीम की सेवा भावना के साथ समाजसेवियों के द्वारा दिये गये सहयोग के बलबूते पर लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर लगातार इतनी सेवाएं दे पा रहा है और आगे भी इसी प्रकार सेवा गतिविधियां चलती रहेगी।


 *डायमंड अध्यक्ष से सर्वश्रेष्ठ क्लब।* 


रीजन 7 में सर्वाधिक सम्मान क्लब को मिले जिसमें डायमंड आफ द रीजन लायन सुरेश प्रजापति, सर्वश्रेष्ठ क्लब ऑफ द रीजन, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष ऑफ द रीजन, सर्वश्रेष्ठ झोनचेयरपर्सन ऑफ द रीजन लायन अनिल शर्मा को साथ माल्टीपल के सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया, सर्वश्रेष्ठ सचिव लायन राजेश यादव, श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष, इसके साथ ही अक्षर रत्न के लिए लायन वीरेंद्र भट्ट, एक दिवसीय गरबा महोत्सव घुम्मर के लिए लायन जीवन भंडारी व लायन दीपक सोलंकी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेस्ट कपल्स ड्रेस के लिए पूरे क्लब को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि जिसमें बाल मेला, निर्धन बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री वितरण, कम्बल वितरण, सफाई कर्मी सम्मान, महिला सम्मान आदि के लिए क्लब को सम्मानित किया गया।


 ये रहे अतिथि....


आयोजन के उद्घाटनकर्ता डिस्ट्रीक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा,  मुख्य अतिथि लायन मनीष शाह, विशिष्ट अतिथि लायन योगेंद्र रूनवाल, मुख्य वक्ता लायन डॉ. जवाहन बिहाणी, विशेष अतिथि लायन अनिल खंडेलवाल, लायन डॉ.ईश्वरलाल मूंदडा, लायन राजेंद्र गर्ग, लायन एसपी नामदेव उपस्थित रहे।

इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर से लायन नवीन वैरागी, लायन चंद्रशेखर गुप्ता, लायन कोमल सिंगाड, उषा प्रजापति, लक्ष्मी वैरागी, जिज्ञासा भट्ट, शिवानी सोलंकी, रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.