प्रवेश उत्सव की तैयारी हेतु पालक सम्पर्क अभियान.... फूल व टाफी देकर प्रथम बार स्कूल आने का निमंत्रण दिया..

 



 पेटलावद।1 अप्रैल 2024 से नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो रहा है कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश एवं डीपीसी रालु सींग सिंगाड़ के मार्गदर्शन मे  बी आर सी श्रीमती रेखा गिरि द्वारा संकुल केन्द्र रायपुरिया, कन्या पेटलावद एवं बालक पेटलावद की विभिन्न स्कूलों के क्षेत्र में पालकों एवं बच्चों से संपर्क करके  कक्षा पहली में अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश कराने हेतु और नवीन सत्र में बच्चों को स्कूल भेजने हेतु पालकों से अनुरोध किया,बच्चों को तिलक लगाकर एवं टाफी वितरण कर , प्रथम बार स्कूल में आने वाले बच्चों को फूल भेंट कर,स्कूल आने हेतु प्रेरित किया गया। इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में  बी ए सी मोहन सोलंकी,  सीएसी गणपत निनामा , निलेश सामवेदी , शंकर लाल बहुगुणा शिक्षक खुशाल सिंह चौहान, विकास मुलेवा, संकुल के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाए उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.