भगवान श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। 12 बजे महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया।....






News @ हरिश राठौड़

 पेटलावद।‘‘भए प्रकट कृपाला दिन दयाला यशोमति हितकारी‘‘* की गुंज से नगर के हर मंदिर में भगवान राम की आरती हुई। ठीक दिन के 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। नगर के हर मंदिर में भगवान की आरती की गई। जिसमें विशेष उत्साह राम मंदिरों में देखा गया। राम मोहल्ला स्थित भगवान राम के मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तगण भगवान के दर्शन और आरती का लाभ लेने के लिए मंदिर पर पहुंचे। आरती प्रारंभ होते ही सभी ने हर्ष व्यक्त कर आरती का लाभ लिया। इसके साथ ही रामदेवजी मंदिर पर भी आरती का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही बडे रामजी मंदिर पर भी भगवान का विशेष श्रंगार और आरती का आयोजन किया गया। महाआरती के पूर्व सभी मंदिरों में भगवान के किर्तन,भजन, सुंदरकांड पाठ आदि का आयोजन रख कर उत्साह के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नगर में हिंदू जागरण मंच के द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.