लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर द्वारा 9 स्थानों पर जल मंदिर लगवाए...गर्मी के दिनों में स्वच्छ व ठंडा जल मिलेगा....

 



News@ हरिश राठौड़

 *पेटलावद।* जल ही जीवन के ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए गर्मी का प्रकोप बढते देख लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के द्वारा नगर में 9 स्थानों पर गर्मी के लिए अस्थाई जल मंदिर का निर्माण किया गया है। जिसमें नगर परिषद और नगर के समाजसेवियों का सहयोग लिया गया है। लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने बताया कि लायंस इमेज बिल्डींग प्रोजेक्ट के तहत नगर परिषद व समाजसेवियों के सहयोग से जल मंदिर लगाये गये है। जिससे गर्मी के दिनों में नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों को स्वच्छ व ठंडा जल उपलब्ध हो सके।

 

 *यहां यहां लगे जल मंदिर* 


स्व. श्रीमती गीतादेवी प्रजापति की स्मृति में पुलिस सहायता केंद्र,श्रंद्वाजलि चौक,स्व.प्रकाशचंद्र वैरागी की स्मृति में शासकीय महाविद्यालय परिसर,स्व.रामकृष्ण जगन्नाथ गुप्ता की स्मृति में शंकर मंदिर, राजेश सीरवी के द्वारा सिविल अस्पताल के सामने, स्व. मांगीलाल जी पुरोहित की स्मृति में न्यायालय परिसर में,  पार्षद चांदनी दिपक निमजा के द्वारा जनपद पंचायत के सामने, श्री बालाजी दूध भंडार की ओर से गांधी चौक और राघव मेडिकल की ओर से ग्राम रूपगढ में,स्वर्गीय भेरुलाल जी स्वर्गीय सरजू बाई की स्मृति में

सौजन्य से तुलसीराम राठौड़

ग्राम पंचायत खोरिया तहसील पेटलावद मे जल मंदिर की स्थापना की गई।

जल मंदिरों का शुभारंभ समाजसेवियों की उपस्थिति में लायंस क्लब अध्यक्ष सुरेश प्रजापति व लायंस सदस्य रविराज पुरोहित,राजेश यादव, प्रवीण पंवार,नवीन वैरागी, संजय चाणोदिया,दीपक सोलंकी,दीपक निमजा,अभिभाषक दुर्गेश पाटीदार,प्राध्यापक कांतु डामोर, रविराज गुर्जर,रोहित मौन्नत,चेतन कटकानी के द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.